Chankya Niti: चाणक्य के अनुसार ये काम करने के बाद तुरंत कर लेना चाहिए स्नान, नही तो हो जायेगा सत्यानाश

Chankya Niti: चाणक्य के अनुसार ये काम करने के बाद तुरंत कर लेना चाहिए स्नान, नही तो हो जायेगा सत्यानाश
Chankya Niti: चाणक्य के अनुसार ये काम करने के बाद तुरंत कर लेना चाहिए स्नान, नही तो हो जायेगा सत्यानाश

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) की नीतियां असल जिंदगी में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इन नीतियों का पालन करके व्यक्ति अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य, जिन्हें विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, ‘चाणक्य नीति (Chanakya Niti)’ में चार ऐसे कार्यों का उल्लेख किया है। जिसके बाद हमें स्नान करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंतिम संस्कार के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए

कब्रिस्तान में एक ही समय पर या कुछ घंटों के अंतर पर दाह संस्कार किया जाता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शव यात्रा से लौटने के बाद तुरंत स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद ही घर जाएं। कारण- कब्रिस्तानों में अनेक प्रकार के कीटाणु होते हैं। जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अंतिम संस्कार के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए।

तेल मालिश के तुरंत बाद नहा लें

चाणक्य के अनुसार जब भी हम अपने शरीर की मालिश करते हैं या करवाते हैं तो हमें नहाना चाहिए। यह हमारे शरीर की सारी गंदगी को साफ कर देता है। वो ये भी कहते हैं कि कहीं भी बाहर जाने से पहले नहाना चाहिए।

संभोग के बाद स्त्री और पुरुष दोनों को स्नान करना चाहिए

चाणक्य के अनुसार संभोग के बाद स्त्री और पुरुष दोनों को स्नान करना चाहिए। आचार्य कहते हैं कि सेक्स के बाद शरीर अशुद्ध हो जाता है, पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद ये कपल कुछ और नहीं कर सकता। इसलिए आपको सेक्स के तुरंत बाद नहाना चाहिए।

बाल काटने के तुरंत बाद नहाना चाहिए

चाणक्य कहते हैं कि बाल काटने के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए। कारण- बाल काटने के बाद बालों के छोटे-छोटे टुकड़े शरीर से चिपक जाते हैं। इसलिए बाल काटने के बाद तुरंत नहाना चाहिए और शरीर को साफ करना चाहिए।

Chanakya Niti: जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं ये 3 लोग, हर समय रहते हैं गरीब

Chanakya Niti: जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं ये 3 लोग, हर समय रहते हैं गरीब

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों से प्राचीन काल से ही विख्यात हैं। इसके साथ हीउनकी नीतियों को अभी भी महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जो जातक आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाता है।

वह जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी नीतियां अभी तक कोई गलत साबित नहीं हुई है। इसी कारणवश लोग उनकी नीतियों की आज भी फॉलो करते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप भी अपनी जिंदगी में सफलता पाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए कुछ नीतियों को ले सकते हैं। तो आइए जीवन में सफल होने के लिए आचार्य चाणक्य के नीतियों को जानते हैं।

आलस का त्याग

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर आलस होता है। वह व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है और न ही आगे बढ़ पाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के अंदर आलस होता उनके पास मां लक्ष्मी भूलकर भी नहीं आती हैं। जिसके कारण घर में दरिद्रता आने लगती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो अपने जीवन से आलस का परित्याग कर देना चाहिए। तभी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

कंजूस व्यक्ति

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो जातक किसी व्यक्ति की मदद नहीं करता है और दान-पुण्य करने में कंजूसी करता है। ऐसे व्यक्ति जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की कमी होती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि जो जातक दान-पुण्य करता है, उसे धनकी प्राप्ति होती है। साथ ही, भगवान प्रसन्न होते हैं।

हर समय पैसे बर्बाद करना

आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति हर समय बेफिजूल के खर्च करता है। अर्थात अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखता है। ऐसे में व्यक्ति का जीवन तंगहाल हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को पैसे की कदर करनी चाहिए। साथ ही बुरे दिन के लिए पैसे संभालकर रखना चाहिए। फिजूल के खर्च नहीं करने चाहिए।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने बताया इन लोगों के घर में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने बताया इन लोगों के घर में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे ताकि उसे आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसे लोगों का वर्णन किया है, जिनके घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता हैं। ऐसे में यदि आप भी जाने-अनजाने में ये काम करते हैं तो आज ही इन गलतियों का सुधार लें।

नहीं होना चाहिए ऐसा माहौल

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है, उस घर में मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर पर निवास करें, तो इसके लिए आपको घर का माहौल ठीक करने की जरूरत है।

इस बात का जरूर रखें ध्यान

मां लक्ष्मी उन लोगों के घर भी नहीं ठहरती जो साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते या फिर मेले कपड़े पहनते हैं। क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करना पसंद करती हैं। इसलिए अपने घर और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान जरूर रखें।

झेलनी पड़ती है मां लक्ष्मी की नाराजगी

जो लोग जरूर से अधिक भोजन करते हैं, उनके घर भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। साथ ही चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति सूर्योदय पहले नहीं जागता या फिर सूर्यास्त होने से पहले सो जाता है, उसके घर भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और उसे धन की समस्या झेलनी पड़ती है।