Urfi Javed: उर्फी जावेद की तबियत हुई खराब, हालत ऐसी की लगाना पड़ा ऑक्सीजन मास्क, हुई अस्पताल में भर्ती

Urfi Javed: सुर्खियों में रहने वाली ऊर्फी जावेद इन दिनों बीमार चल रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो अस्पताल में लेटी हुई नजर आई है, जहां पर उनकी नाक में ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है। इसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। हमेशा फैशन को तड़का लगाने वाली उर्फी आखिर बिस्तर में कैसे पड़ी हुई है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें उर्फी जावेद को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है, जहां वह मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगाते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कोई और ड्रेस नहीं बल्कि हॉस्पिटल का गाउन पहना है।

इस फोटो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में उर्फी ने अपनी इस फोटो को डिलीट भी कर दिया है। इस फोटो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे थे। कुछ फैंस उर्फी (Urfi Javed Hospitalized) की चिंता कर रहे हैं, तो कुछ उनके ट्रोलिंग कर रहे हैं।