Ram Mandir Bhog: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी सूची

Ram Mandir Bhog: (राम जी के प्रिय भोग): भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा से घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि पूजा के दौरान भगवान राम को उनका पसंदीदा भोजन अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन भगवान राम को विशेष भोग लगाएं जाएंगे। यदि आप भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम को भोग लगाना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं उनके प्रिय भोग के बारे में।

भगवान राम के भोग (Ram Ji Ke Bhog)

खीर
भगवान राम को खीर बेहद प्रिय है। दूध और खोये से बनी खीर का भोग भगवान राम को लगा सकते हैं। भगवान राम के जन्म के समय खीर बनाई गई थी। इस कारण रामलला को खीर बहुत प्रिय है।

धनिया पंजीरी
भगवान राम को धनिया से बनी पंजीरी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। उनकी पूजा के समय विशेष रूप से धनिया नें शक्कर और गुड़ बनाकर धनिया की पंजीरी तैयार की जाती है।

तुलसी दल
भगवान राम की पूजा के समय तुलसी दल का जरूर प्रयोग करें। बिना तुलसी पत्ता के राम जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। राम जी को तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

खोए से बने भोग
भगवान राम को कलाकंद और बर्फी का भोग लगाया जा सकता है। घर पर बनाएं बर्फी और आनंद लें।बर्फी की तरफ से जो भी खरीदा जाता है उसकी शुद्धता पर कम ध्यान दिया जाता है। भगवान राम को भोग लगाने वाले भोजन में नमक का प्रयोग करना चाहिए।