Auraiya News: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने नियुक्त किये 13 मंडल अध्यक्ष
Auraiya News, औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिले के तीनो विधानसभा के 13 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जिताने का संकल्प दिलाया गया है।