![](https://firstuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/01/n5706501521704195396448b529bc174daa282fffc1c81d7b8258e5eaae785c4c68a50b4dbdd43206a5e57d.jpg)
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हुआ है। यहां जापान एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग करते ही आग लग गई। पलक झपकते ही विमान आग के गोले में बदल गया। विमान में करीब 300 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है।
हादसा मंगलवार शाम को हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें विमान से उठ रही आग की लपटों को देखा जा सकता है। विमान की खिड़कियों और उसके नीचे से आग की लपटें निकल रही थीं। रनवे पर भी आग लगी हुई थी।