Vastu Shastra: घर में दक्षिण दिशा में रखी इन चीजों का है खास महत्व, जो आपको बना देगी धनवान, आइए जानें

Vastu Shastra: घर में दक्षिण दिशा में रखी इन चीजों का है खास महत्व, जो आपको बना देगी धनवान, आइए जानें

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है और इसलिए जब दिशा की महत्ता को समझते हुए वहां पर सामान रखा जाता है तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

कई बार ऐसा होता है कि हम घर में सामान तो रखते हैं, लेकिन दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को दिशाओं का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में इंसान की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए दिशाओं के महत्व को बारीकी से समझाया है। वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा को लेकर कई ऐसी बातें साझा की गई हैं, जिन्हें समझकर कोई भी धनवान बन सकता है। जब बात दक्षिण-पश्चिम दिशा की होती है तो इसे एक स्थायी दिशा मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में जो भी चीजें रखी जाती हैं, उनमें बरकत होती है।

  1. Vastu Shastra: घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना शुभ होता है। कहते हैं कि झाड़ू में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है। इसे हमेशा दक्षिण दिशा में छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचें।
  2. Vastu Shastra: हमें अपने पलंग का सिरहाना भी दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसे में सोते वक्त आपका सिर दक्षिण की ओर और पैर उत्तर दिशा में होंगे। कहते हैं कि दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से मन-मस्तिष्क में अच्छे विचार आते हैं। ऐसे लोग हर मोर्चे पर कामयाबी हासिल करते हैं।
  3. Vastu Shastra: घर में जो भी कीमती सामान हैं, वो हमेशा दक्षिण दिशा में रखना उत्तम होता है। ऐसा करने से घर की बरकत बनी रहती है।
  4. Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।