महिला ने बाथरूम में नहाने का वीडियो किया शेयर, देखकर नही हट रही नजरें, ऐसा देखकर नहीं हुआ यकीन

Viral Video: एक महिला का बाथरूम में नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजर आता है, उसे देखकर यकीनन भरोसा नहीं होगा।

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

दरअसल, यह महिला बाथरूम में अपना बाल धोते नजर आ रही है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नई बात क्या है, हर कोई बाल धोता ही है। तो आपको बता दें कि महिला के बालों की लंबाई इतनी ज्यादा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स को चक्कर आने लगा है। आज जहां लगभग हर कोई बाल टूटने और बाल पतले होने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इस महिला के बाल इतने स्वस्थ और सुंदर नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स चौंक गए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि महिला के बाल इतने सुंदर कैसे हो सकते हैं।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C3QKmAivlQJ/?igsh=djRiNmxuemEzMDls

वीडियो में देखा जा सकते है कि महिला अपने लंबे बालों को कपड़े की तरह रगड़-रगड़कर धो रही है। महिला के बाल इतने ज्यादा लंबे हैं कि उसके लिए इन्हें बैठकर धोना पॉसिबल ही नहीं है। इस वजह से वह खडे़ होकर अपने बालों को धो रही है। इसके बाद भी उसके बाल बाथरूम की फर्श पर बिखरे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि महिला किसी चादर की तरह अपने बाल को उठाकर निचोड़ रही है।