आज का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि, खूब मिलेगा मान-सम्मान

मेष राशि – संतान पक्ष से दूरी और उसका कारण बहुत अच्छा नहीं है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।

वृषभ राशि – सितारों की तरह चमकेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से न उलझें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान अच्छा है।

कर्क राशि – भाग्य पर भरोसा किए बिना आगे बढ़िएगा। भाग्य में रोड़े अटकेंगे। बाकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम-संतान भी अच्छा है।

सिंह राशि – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान लगभग ठीक है।

कन्या राशि – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगा न लें।

तुला राशि – चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक है।

धनु राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा।

मकर राशि – भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्चों की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी।

कुंभ राशि – भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर भाग्य साथ देगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है।

मीन राशि – स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी ठीक है।