OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा 25000 रुपये का भारी डिस्काउंट, 31 मार्च से बंद हो रही सब्सिडी!

कंपनी अपने S1 पोर्टफोलियो के सभी वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल S1 X (2kWh) की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए रह गई है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें 2kWh, 3kWh और 4kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। इतना ही नहीं, इस ई-स्कूटर को आप 7 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 31 मार्च के बाद सरकार की तरफ से कंपनियों को सब्सिडी मिलना भी बंद हो जाएगी। ऐसे में इस महीने इन स्कूटर को खरीदने का सबसे बेस्ट मौका है।

ओला S1X में जो 7 कलर शामिल हैं उसमें रेड वेलोसिटी, मिडनाइट, वोग, स्टेलर, फंक, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर आते हैं। ये सभी डुअल कलर टोन के साथ आते हैं। जिससे इस स्कूटर का लुक भी बेहतरीन हो जाता है। भी में स्कूटर का निचला हिस्सा ब्लैक कलर के साथ ही रखा गया है। रेड वेलोसिटी और फंक कुछ यूथ के हिसाब से फैंसी कलर्स हैं।

S1X की रेंज की बात करें तो इसमें 4 kWh बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज पर 190km की (IDC) रेंज देता है। इसमें 4.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ये फिजिकल की अनलॉक के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है। S1X+ में 3 kWh बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज पर 151km की (IDC) रेंज देता है। इसमें 5-इंच का डिस्प्ले मिलता है।

ये कीलैस एंट्री के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है। S1X में 2 kWh और 3 kWh बैटरी पैक मिलता है। 2 kWh सिंगल चार्ज पर 95km और 3 kWh सिंगल चार्ज पर 143km की (IDC) रेंज देता है। इसमें 5-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ये फिजिकल की अनलॉक के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती।

फरवरी 2024 में रिकॉर्ड सेल्स

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) फरवरी 2024 में रिकॉर्ड सेल्स के साथ एक बार फिर नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनकर सामने आई है। कंपनी ने बतया कि वाहन पोर्टल के मुताबिक फरवरी में उसके रिकॉर्ड 35,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस शानदार सेल्स के साथ उसके पास पास सेगमेंट का 42% मार्केट शेयर रहा। कंपनी के लिए ये महीने की सबसे बड़ी सेल्स भी है। जनवरी 2023 के आधार पर उसे 100% की ईयरली ग्रोथ भी मिली। ओला इलेक्ट्रिक के पिछले तीन महीने के दौरान 100,000 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।