होली से पहले चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, धन की देवी माता लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

मेष राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापार बहुत अच्छा होगा।

वृषभ राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि की शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। प्रेम-संतान अच्छा है।

मिथुन राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत है।

कर्क राशि : व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है।

सिंह राशि : भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें।

तुला राशि : रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक राशि : शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपके सामने नरमस्तक होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है।

धनु राशि : लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय है। स्वास्थ्य अच्छा है।

मकर राशि : घरेलू सुख बढ़-चढ़कर बढ़ेगा। घर में कुछ उत्सव संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि और वाहन की खरीदारी होगी।

कुंभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोई नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। अपनों का साथ होगा।

मीन राशि : शब्द साधक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में बहुत सुधार होने की गुंजाइश है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा, धन का आगमन दिख रहा है।