UP Weather Alert: यूपी में आज होगी झमाझम बारिश! जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आज यानी 20 मार्च को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी में इन दोनों दिन के समय तेज धूप और शाम के समय हल्की ठंड से मौसम खुशनुमा है।

मौसम में हो रहा लगातार बदलाव

यूपी का मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। जिसके चलते अब लोगों को रात में पंखा चलाने की जरूरत भी पड़ गई है। मौसम विभाग की माने तो, होली से पहले एक बार फिर आज यूपी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई, वहीं आज बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के असर है।

रात के समय बहुत कम ठंड

यूपी से ठंड लगभग विदा ले चुका है। आज 20 मार्च को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में नरमी आने की भी उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है।

21 मार्च को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 21 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही गर्मी में भी इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग की किए गए भविष्यवाणी के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को भीष्म गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।