UP Police Constable: जारी हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल की एग्जाम सिटी, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती के सभी उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूपी पुलिस प्रोन्नति और भर्ती बोर्ड ने एग्जाम सिटी की लिस्ट जारी की है। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2024 को जारी होंगे। इससे तीन दिन पहले आज 10 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के शहरों की डिटेल (सिटी इंटीमिशेन) जारी कर दी गई है।