2 लाख से ज्यादा का इस इलेक्ट्रिक कार पर मिल रहा डिस्काउंट, 418km तक की मिलेंगी रेंज

2 लाख से ज्यादा का इस इलेक्ट्रिक कार पर मिल रहा डिस्काउंट, 418km तक की मिलेंगी रेंज

अगर आप एक शानदार इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको वोल्वो XC40 रिचार्ज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था।

कंपनी अब इस कार पर बंपर ऑफर दे रही है। लॉन्च के समय XC40 रिचार्ज की कीमत 55.90 लाख रुपये से शुरू हुई थी। कार निर्माता इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल, फुली लोडेड वैरिएंट में बेचता है। वहीं, अब इसकी मौजूदा कीमत 56.90 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये इसकी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Volvo XC40 रिचार्ज पर कितना ऑफर?
वोल्वो XC40 रिचार्ज के डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो कंपनी फरवरी 2024 में वोल्वो XC40 रिचार्ज पर 2.35 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर वोल्वो XC40 रिचार्ज की MY23 यूनिट्स पर लागू है। इसके साथ ही MY24 यूनिट पर 52,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कार को डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर 1 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है।

वोल्वो XC40 की रिचार्ज रेंज 418 किमी है
वोल्वो XC40 रिचार्ज एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 78kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित है, जो 402bhp की पावर और 660Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इस मॉडल को 150kW DC फास्ट चार्जर से 28 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह ईवी 418 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। की रेंज उपलब्ध कराने का दावा है।