विधवा महिला को दबंगों ने अर्धनग्न करके पीटा, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला की बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लोगों को देखा जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ पुरुष मिलकर एक विधवा महिला को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान महिला दरिंदो से रहम की भीख मांग रही है, लेकिन उन लोगों को महिला पर तरस नहीं आया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने दर्ज करवाई FIR

यह पूरा मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र का है। वीडियो 29 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को मिलकर महिला को अर्धनग्न करके बुरी तरह से पीटते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अब इस पूरे मामले पर महिला ने युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया है। बहरहाल, मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।