14 करोड़ का देखा है भैंसा, जो लाखों रुपये का खाता है खाना, जानें

लाइफस्टाइल डेस्क। आपने हज़ारों और लाखों के भैंसे तो सुने होंगे पर क्या आपने कभी 14 करोड़ का भैंसा देखा है। दरअसल, कुछ साल पहले राजस्थान के पुष्कर अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में 14 करोड़ का भैंसा पहुंचा था।

यह भैंसा 13 सौ किलो वजन का है जिसकी उम्र लगभग साढ़े छह साल का है। यह मुर्रा नस्ल का है जिसका नाम भीम है। इसके मालिक के बेटे अरविन्द ने बताया कि भीमकाय भैंसे के रखरखाव और खुराक पर हर महीने डेढ़ लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। भीम नाम के इस भैंसे को हर रोज़ एक किलो घी, 25 लीटर दूध, दो सौ ग्राम शहद, आधा किलो मक्खन, एक किलो काजू-बादाम, आदि खिलाया जाता है। यहां जानिए इस भीमकाय भैंसे से जुड़ी बाकी जानकारी।