रियलिटी शो में नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस, बोतल से डाला खुद पर पानी, ट्रोल्स बोले- इतनी सर्दी में…

रियलिटी शो में Nora Fatehi ने किया ऐसा डांस, बोतल से डाला खुद पर पानी, ट्रोल्स बोले- इतनी सर्दी में…

Nora Fatehi: डांसर नोरा फतेही अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस पसंद की जाती है। नोरा के डांस मूव्स वायरल रहते हैं। हालांकि, इस बार नोरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, नोरा ने रियलिटी शो में एक डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं।

नोरा फतेही को शो डांस प्लस प्रो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था। इस शो में रेमो डीसूजा, पुनीत पाठक और राघव जुयाल जजेस हैं। शो में नोरा ने सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान नोरा फतेही मैटेलिक बॉडी हगिंग शॉर्ट ड्रेस पहने दिखी थीं।

ट्रोलिंग का शिकार हुईं नोरा फतेही

डांस के दौरान नोरा ने अपने ऊपर बोतल से पानी डाला। नोरा के बोल्ड डांस मूव्स देखकर जज भी शॉक्ड हो गए थे। वहीं ऑडियंस को भी उनका डांस पसंद नहीं आया।