सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी; खरीदने से पहले जानें आज क्या हैं आपके शहर में दाम?

बिजनेस डेस्क। सोने के गहने खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। सोने के दामों में गिरावट आ गई है। आज देश में विभिन्न शहरों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला हैं।आज 22 कैरेट सोने का दाम 57 हजार 700 रुपये है, जबकि बीते दिन 24 फरवरी को यह 58617 रुपये था।

आज 24 कैरेट सोना 62 हजार 950 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन कीमत 63992 रुपये थी। वहीं आज एक किलो चांदी का 74900 रुपये में मिलेगी। 24 फरवरी को इसका दाम 74500 रुपये था। ऐसे में चांदी के दामों में आज 400 रुपये का इजाफा हुआ है।

चारों महानगरों में आज सोने का भाव

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,100 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 57,700 रुपये है। 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा।
चेन्नई में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 58,200 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 63,490 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा। लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में सोने का भाव 63100 रुपये है।