Bank Holidays : मार्च में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays : मार्च में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप मार्च महीने के लिए बैंक से जुड़े कोई काम शेड्यूल कर रहे हैं तो पहले उन तारीख को नोट कर लें, जिस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। क्योंकि मार्च 2024 में भारत में बैंक कम से कम 14 दिन बंद रहेंगे।

इन दिनों सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को नियमित बंद शामिल हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें इन छुट्टियों को तय करती है। आइए एक बार लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं।

Bank Holidays ये हैं लिस्ट

दिनांकछुट्टी / बंदराज्य / क्षेत्र
1 मार्चचपचार कुटमिजोरम
8 मार्चमहाशिवरात्रित्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय (को छोड़कर)
22 मार्चबिहार दिवसबिहार
25 मार्चहोलीकर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार (को छोड़कर)
26 मार्चयाओसांग दूसरा दिन / होलीओडिशा, मणिपुर, बिहार
27 मार्चहोलीबिहार
29 मार्चगुड फ्राइडेत्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (को छोड़कर)
—————————————–
नियमित बंद
9 मार्चप्रत्येक दूसरे शनिवार
23 मार्चप्रत्येक चौथे शनिवार
रविवार3, 10, 17, 24, 31 मार्च