7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, होली से पहले मिलने वाला है बढ़ा हुआ वेतन, मोदी सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, होली से पहले मिलने वाला है बढ़ा हुआ वेतन, मोदी सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी जानकारी है। ये जानकारी महंगाई भत्ते और बढ़ोतरी से जुड़ी हुई है।

महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोत्तरी

सरकार अगले महीने यानी मार्च 2024 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। यानी होली में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए जमकर रंग बरसे होगा। महंगाई राहत मिलने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए रंग बरसे होगा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाला मार्च का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों का DA मार्च में 4% बढ़ने का अनुमान है। महंगाई भत्ते में 4% का उछाल आया है, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% पहुंच जाएगा। साल की पहली छमाही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव होंगे। महंगाई भत्ते के अलावा सबसे बड़ा ऐलान TA को लेकर भी हो सकता है।

सरकारी कर्मचारियों का DA में बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अप्रूव फॉर्मूले के मुताबिक होगी। अक्टूबर 2023 में कैबिनेट ने आखिरी बार सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। अब 4 फीसदी बढ़ने से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।