सुबह उठकर नही देखनी चाहिए ये चींजे, नही तो बिगड़ जाता हैं पूरा दिन

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर आपके दिन कि शुरुआत सही से होती है तो पूरा दिन बहुत अच्छा गुजरता है। लेकिन अगर कुछ गलत दिख जाएं, तो पूरा दिन खराब भी हो जाता है। आइए जानते हैं आखिर वह कौन सी चीजें है जिसको सुबह के वक्त देखने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुछ लोगों को सुबह उठते साथ ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है मगर ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
सुबह उठकर परछाई को नहीं देखना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की हो। छाया देखने से दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बना रहता है।

सुबह-सुबह अगर आप कुत्तों को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देख लेते है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है।

सुबह-सुबह जानवरों की फोटो भी नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है इससे दिनभर विवाद और उलझन बनी रहती है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए।

सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन बेकार चला जाता है इसलिए संभव हो तो रात के समय ऐसी चीजों को अपने कमरे से दूर रख कर सोएं।

सुबह अशुभ मानी जाने वाली सामग्री पढ़ने से बचना चाहिए। अखबार में भी सबसे पहले हल्की-फुल्की सामग्री वाली खबरें ही पढ़ना चा‍हिए। सुबह मोबाइल व सोशल मीडिया पर जाने से भी बचना चाहिए न जाने कौन सी गलत खबर आपको दिन भर उलझाए रख सकती है।