पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, अप्राकृतिक संबंध बनाने से थी नाराज पत्नी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज़ पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट दांतो से काटकर उसे लहुलुहान कर दिया।

पति को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। मामला हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव का है। यहां के रहने वाले रामू निषाद ( 35) शुक्रवार की रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। इसी बीच घायल की पत्नी जब अस्पताल पहुंची तो उसने पति की करतूतों को खोलकर रख दिया। महिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।