Tulsi Tips: घर मे तुलसी के पौधा को लगाने से मिलते है जबरदस्त फायदे, चमकती है किस्मत

Tulsi Tips: घर मे तुलसी के पौधा को लगाने से मिलते है जबरदस्त फायदे, चमकती है किस्मत

Tulsi Tips: तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ होता है और इससे घर में सकारात्मकता लाता है। तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से घर में सुख-शांति आती है। तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। लगभग हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

भगवान विष्णु को भी तुलसी अत्यंत प्रिय है। जिस घर में तुलसी की नित्य पूजा की जाती है उस घर में लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा का वास होता है। तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास उपाय भी बेहद कारगर होते हैं। इसके बारे में जानें।

तुलसी का उपाय

शास्त्रों में तुलसी के पत्ते से लेकर जड़ तक इसके कई फायदे बताए गए हैं। सिर्फ तुलसी ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ी से जुड़े उपाय भी बहुत फायदेमंद होते हैं। नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर नहाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर स्नान करने से सौभाग्य की वृद्धि होती है और मार्ग की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

जब तुलसी के पत्ते सूख जाएं तो आप इन्हें अपने नहाने के पानी में इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के पानी में तुलसी का पौधा डालकर नहाने से शरीर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है। साथ ही अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा करते हैं तो उसमें सूखे तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर उस स्थान पर रख दें जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनती है। व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। व्यक्ति की आर्थिक उन्नति।

सुबह उठकर हाथ जोड़कर तुलसी माता से प्रार्थना करें और फिर 11 पत्ते तोड़कर जिस बर्तन में आटा रखते हैं उसमें डाल दें। ऐसा करने से धन संपत्ति के योग बनते हैं। शास्त्रों के अनुसार तुलसी की लकड़ी के पानी से स्नान करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। इसके लिए नहाने के पानी में तुलसी की एक डंडी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इस तुलसी की लकड़ी को निकालकर किसी साफ जगह पर रख दें और इस पानी से स्नान करें। जल में डाली गई तुलसी को कभी भी स्नानघर में नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो वह अपवित्र हो जाती है।

इस दिन करें यह उपाय

तुलसी की लकड़ी से स्नान का यह उपाय किसी भी अमावस्या के दिन किया जा सकता है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन इस उपाय को करने से सोया हुआ भाग्य बाहर आ जाता है। इस उपाय से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है, जिससे जीवन भर धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।