Aadhar Card में कितनी बार बदल सकते हैं अपना नाम, DOB और एड्रेस? जानें पूरी डिटेल

Aadhar card

Aadhar Card Update: आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेजों में से एक हैं। इसके बिना किसी भी काम को करना नामुमकिन है। इसमें शख्स की बायोमेट्रिक जानकारी दी जाती है। इसका इस्तेमाल हर किसी काम के लिए उपयोगी होता है। इसीलिए इसको अपडेट रखना जरुरी होता है।

अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है तो उसको फौरन अपडेट करा लें। इसके साथ में इस बात का भी ख्याल रखें कि सभी गलतियों को एक बार में ही ठीक किया जाए। क्यों कि बार-बार इसे नहीं ठीक किया जा सकता है।

दो बार में अपना नाम कर सकते हैं चेंज

अगर आधार में में आपको नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है या फिर शादी के बाद महिला अपना सरनेम बदलना चाहती हैं तो ये ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आधार कार्ड नाम बदलवा करने के लिए केवल दो बार ही मौका दिया जाता है। इसके बाद आप अपने नाम को नहीं बदल पाएंगे।

सिर्फ एक बार जेंडर अपडेट कर पाएंगे

काफी बार ऐसा होता है आधार बनवाते समय जेंडर गलत हो जाता है। यूआईडीएआई के नियमों के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है। आपको अपने जें़र बदलने के लिए केवल एक बार ही मौका दिया जाता है।

एक बार बदल सकेंगे जन्मतिथि

अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत हो गई है, तो आपको आधार कार्ड जन्मतिथि का बदलाव करने का केवल एक ही बार ही मौका दिया जाता है। इसके बाद ही कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है।

कभी भी बदल सकते हैं जानकारी

जानकारी के लिए बता दें आधार कार्ड में एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन जैसी चीजों को आप आधार कार्ड में काफी बार अपडेट कर सकते हैं। इनको अपडेट करने की कोई भी सीमा नहीं तय की गई है।