3 जनवरी का राशिफ़ल: इन राशियों की नये साल में चमकने वाली है किस्मत, दूर होंगे सारे दुःख, जानें

3 जनवरी का राशिफ़ल: इन राशियों की नये साल में चमकने वाली है किस्मत, दूर होंगे सारे दुःख, जानें

मेष राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा है।

वृषभ राशि : मानसिक पीड़ा मिल सकती है। बच्चों के सेहत को लेकर थोड़ा मन परेशान रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के शिकार होंगे। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क राशि : नाक-कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।

सिंह राशि : धन हानि का संकेत है। कहीं निवेश मत करिएगा। जुबान पर नियंत्रण रखिए, नहीं तो कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। स्वास्थ्य ठीक है, थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा।

कन्या राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा।

तुला राशि : नेत्र विकार, सिर दर्द, अज्ञात भय, मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक राशि : अज्ञात भय सताएगा। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं,यात्रा में कष्ट, आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक-संपत्ति में विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, क्योंकि सीने में विकार हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है।

मकर राशि : मान-हानि के संकेत हैं। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है।

कुंभ राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है।

मीन राशि : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से कटुता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है।