2 जनवरी का राशिफ़ल : इन राशियों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेंगा दुनिया की सभी खुशियां

मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापार आपका बहुत अच्छा चलता रहेगा।

वृषभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, प्रेम की स्थिति अभी थोड़ी-सी बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। शुभ कार्यों में खर्च होगा।

मिथुन राशि : व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है।

कर्क राशि : क्रोध पर काबू रखें। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति थोड़ी-सी मध्यम या झगड़ालू दिख रही है।

सिंह राशि : बहुत अच्छे ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है।

तुला राशि : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा में लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा।

धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। भाग्य साथ दे रहा है। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।

कुंभ राशि : नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है।

मीन राशि : शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत अंत में आपकी होगी, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा।