Hero ने लॉन्च किया अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिनटों में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर, जानें डिटेल्स

Hero ने लॉन्च किया अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिनटों में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर, जानें डिटेल्स

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोग ईवी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में हीरो मोटोकॉर्प ने ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। यह एक ऐसा ईवी है जिसे आप तीन पहिया से दो पहिया स्कूटर में भी बदल सकते हैं। इसका अनोखे ईवी का एक वीडियो भी सामने आया है। हीरो ने इसे सर्ज (SURGE) का नाम दिया है।

दरअसल हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज एस32 (Surge) मल्टीपर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। ये थ्री-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा।

Hero ने लॉन्च किया अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिनटों में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर, जानें डिटेल्स

कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर चंद मिनटों में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग भी हो सकता है। वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि कैसे इस थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर स्कूटर छिपा रहता है।

शुरुआत में ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह बनायी गई है। लेकिन इसमें से एक स्कूटर बाहर निकल सकता है, जिसके बाद इसकी सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर पर शिफ्ट हो जाती है, यानि दो लोग बैठ सकते हैं।

वीडियो देखकर आप यह सकते हैं कि यह हीरो की एक क्रांतिकारी पेशकश है। इसमें शानदार तकनीकी कौशल का प्रयोग किया गया है। मल्टीपर्पज वाहन की जरुरतों को पूरा करने के दिशा में यह आश्चर्यजनक कदम है।

Hero ने लॉन्च किया अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिनटों में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर, जानें डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक इस ईवी को थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में सिर्फ 3 मिनट का वक्त लगता है। बता दें कि इस सीरीज को कंपनी 4 वैरिएंट में पेश कर सकती है। इनमें S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB शामिल है।

बता दें कि कंपनी ने हीरो वर्ल्ड 2024 में S32 LD का प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए पावरट्रेन के विकल्प दिए गए हैं।

लिहाजा ईवी S32 के थ्री-व्हीलर मोड में 10 Kw की पावर मिलती है, इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी।

इसके अलावा जब यह टू-व्हीलर मोड में होता है तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी।