Viral Video: शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन में हुई हाथापाई, मेहमान देखकर रह गए दंग

Bride Groom भारतीय शादियां अपनी शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच प्यारी प्रतिस्पर्धा के बिना अधूरी हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जो अपने बड़े दिन पर दूल्हा और दुल्हन के बीच की प्यारी नोक-झोंक को दिखलाते हैं।

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन को अपनी शादी के दिन सबसे पहले वरमाला डालने की होड़ करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन हाथों में वरमाला लिए शादी के स्टेज पर खड़े हैं। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CvFUCQSIqZk/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के गले में मुश्किल से डाला वरमाला

जैसा कि आप देख सकते हैं कि शादी वाले दिन एक व्यक्ति को दूल्हे को कमर से पकड़कर उठाया हुआ है और दुल्हन के गले में वरमाला डालने में मदद करता है। हालांकि, दुल्हन भी कहां पीछे हटने वालों में से है। दुल्हन ने भी हार नहीं मानी और दूल्हे को आसानी से वरमाला डालने नहीं दिया।

उसने दूल्हे को गले में वरमाला डालने के लिए और भी मुश्किल बना दिया। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दूल्हे को तमाम खींचतान के बाद आखिरकार वरमाला डालते देखा जा सकता है। बाद में, दूल्हे को दुल्हन की वरमाला छुड़ाने में मदद करते देखा जा सकता है, जिसे उसने पकड़ रखा था, जो किसी चीज से बंधी हुई लग रही थी।