जल्द घोषित होने जा रहा है UPSSSC PET Result, जानिए क्या है बड़ा अपडेट

UPSSSC

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य सरकार के विभागों में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक चरण के तौर पर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2023) के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आयोग द्वारा यूपी पीईटी परिणाम (UPSSSC PET Result 2023) घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम आज यानी 26 दिसंबर या कल यानी बुधवार, 27 दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं।

इससे पहले UPSSSC के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि परिणामों (UPSSSC PET Result 2023) की घोषणा दिसंबर के आखिरी सप्ताह के दौरान या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह के दौरान घोषित कर दिए जाएंगे।

दूसरी तरफ, यदि UPSSSC द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित पीईटी के आयोजन तथा नतीजों के पैटर्न को देखें तो परिणाम (UPSSSC PET Result 2023) तीन माह में घोषित किए जाते रहे हैं। हालांकि, इस बार आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं किए नतीजे पहले घोषित किए जाएं। ऐसे में सभावनाएं है कि परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2023: ऐसे देखें परिणाम

उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगी और फिर नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकें।