UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती में कौन कर सकता है अप्लाई? क्या है उम्र और लंबाई, जानें

UP Police Vacancy 2023

UP Police Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए 60244 भर्तियां निकली है। 27 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 16 जनवरी 2024 तक यह चलेगी। उत्तर प्रदेश के युवा पिछले 5 सालों से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और अब सरकार ने नई भर्तियां निकाली है।

युवा पुलिस भर्ती में उम्र छूट सीमा की मांग कर रहे

हालांकि इस पर बहस छिड़ गई है। उत्तर प्रदेश के युवा पुलिस भर्ती में उम्र छूट सीमा की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जो नोटिफिकेशन निकाला है, उसके अनुसार जो युवा आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए जबकि अधिकतम उम्र 22 साल से कम होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 साल रखी गई है।

जानिए कितनी होनी चाहिए लंबाई

सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए।

UP Police Vacancy 2023 में कितनी होनी चाहिए उम्र?

उम्र सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। हांलाकि महिलाओं को 3 वर्ष की छूट दी गई है। उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। पुरुष उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5-5 वर्ष की छूट दी गई है। यानी इन उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 वर्ष हो सकती है।

कॉन्स्टेबल पद पर नियुक्त होने वाले योग्य उम्मीदवारों को पे बैंड 5,200-20,200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में पे मैट्रिक्स 21 हजार 700 रुपये का वेतन दिया जाएगा। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से 2023 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2024 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने और एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 18 जनवरी 2024 तक समय दिया गया है। इस भर्ती लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है।