UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती में तीन साल की मिलेंगी आयु छूट, युवाओं को मिली बड़ी राहत

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती में तीन साल की मिलेंगी आयु छूट, युवाओं को मिली बड़ी राहत

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है।

योगी सरकार ने युवाओं की मांग मान ली है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2023 में सभी वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह को निर्देश दिये हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन आयु सीमा को लेकर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। वह लगातार आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि हाल ही में 5 साल के इंतजार के बाद यूपी में 60,244 सिपाहियों की भर्ती निकाली गई है। यूपी पुलिस के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां कभी नहीं हुई थीं।