IND vs SA: केएल राहुल की कप्तानी में हुआ कमाल, दूसरी बार साउथ अफ्रीका सीरीज जीता भारत

IND vs SA: केएल राहुल की कप्तानी में हुआ कमाल, दूसरी बार साउथ अफ्रीका सीरीज जीता भारत

IND vs SA: भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती हैं। मुकाबले में भारत ने 78 रनों से साउथ अफ्रीका को मात दी हैं। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए थे। वहीं, साई सुदर्शन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह मात्र 10 रन बनाकर हेंड्रिक्स के शिकार बने। कप्तान केएल राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। तीन विकेट जल्द गिरने के बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की।

संजू सैमसन ने जड़ा शतक

दोनों के बीच 136 गेंद पर 116 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान तिलक वर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, संभलकर खेलते हुए संजू सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। सैमसन वे 114 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। भारत ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। बी हेंड्रिक्स को तीन विकेट मिले।