Gold Silver Price Today : सोना चांदी खरीदने जा रहे है क्या ? जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: 24 दिसंबर 2023 तक भारत में सोने की कीमत 22 कैरेट सोने के लिए ₹5,820 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के लिए ₹6,349 प्रति ग्राम है। भारत में चांदी की कीमत ₹79.00 प्रति ग्राम और ₹79,000 प्रति किलोग्राम है। आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल से तय होती है। जानते है जयपुर सहित देश के अन्य प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी का भाव-

Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी का भाव

राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में हमेशा सोने की भारी मांग देखी गई है। आज रविवार, 24 दिसंबर 2023 को यहां 22 कैरेट सोने के लिए ₹5,835 प्रति ग्राम और चांदी की कीमत ₹79.00 प्रति ग्राम चल रही है। इससे पहले वाले दिन शनिवार की जो कीमत थी, उसमें आज आंशिक बदलाव देखा गया है।

देश के प्रमुख महानगरों में सोने का भाव

मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, मंगलोर, विशाखापत्तनम और मसूरी में 22 कैरेट सोने के लिए ₹58,200 प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में 22 कैरेट सोने के लिए ₹58,750 प्रति 10 ग्राम का भाव आज का है।

देश के प्रमुख नगरों में चांदी का भाव

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, वड़ोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर, चंडीगढ़, सूरत, नासिक, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹790 है। वहीं, हैदराबाद, केरला, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹805 है।