सपना चौधरी ने खेसारी संग बालम गानें पर उड़ाया गर्दा, देखकर फैंस हुए दीवानें

सपना चौधरी ने खेसारी संग बालम गानें पर उड़ाया गर्दा, देखकर फैंस हुए दीवानें

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक हरियाणी गाना वीडियो रिलीज हो चुका है। यह गाना वीडियो रिलीज होते ही यू्ट्यूब पर वायरल हो गया है। इस वीडियो (Balam Song) को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर माहौल बना था। हर तरफ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने (Balam Song) की चर्चा खूब हो रही है। इसकी वजह थी कि खेसारी लाल यादव ने गाना गाया नहीं है, बल्कि इस गाना वीडियो में केवल सपना चौधरी (Sapna Choudhary) संग एक्टिंग की है। माना जा रहा है कि खेसारी ने एक्टिंग बहुत जबरदस्त की है।

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस गाना वीडियो में एक नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस गाना वीडियो (Balam Song) में हरियाणी डांसर सपना चौधरी के साथ कमाल का काम किया है। दोनों स्टार की केमेस्ट्री बहुत शानदार लग रही है। बालम गाने को सिंगर देवेन्द्र अहलावत (Devender Ahlawat) और कोमल चौधरी (Komal Chaudhary) ने गाया है। देवेन्द्र अहलावत (Devender Ahlawat) ने इस गाना को लिखा भी हैं। जबकि, इस गाना वीडियो (Balam Song) को शाइने (Shine) अपने संगीत से सजाया है। यह गाना वीडियो 8 दिसंबर, 2023 दिन शुक्रवार को जेम ट्यून्स हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।