CBSE Exam 15 फरवरी से होंगे शुरू, बोर्ड ने 10वीं-12वीं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें

CBSE Exam 15 फरवरी से होंगे शुरू, बोर्ड ने 10वीं-12वीं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म होंगे।

12वीं बोर्ड का एग्जाम पैटर्न

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का ही होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट और मार्किंग स्कीम

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं। इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।