Bride Viral Video: शादी की विदाई के समय रोने लगी दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू…’

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई रोचक वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन विदाई के वक्त खूब दहाड़ मारकर रो रही है। इस वीडियो को बहुत देर देखने के बाद रोना तो नहीं लेकिन हंसी जरूर आने लगती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर काफी तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विदाई में दहाड़ मारकर रोई दुल्हन

https://www.instagram.com/reel/C0o9a9iBzTV/?utm_source=ig_web_copy_link

इन दिनों शादियों का माहौल चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें विदाई के वक़्त दुल्हन जोर-जोर से दहाड़ें मारकर रो रही है। वायरल वीडियो में दुल्हन बच्चों की तरह मम्मी-मम्मी कहती हुई भी सुनाई दे रही है। इसके बाद जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है। दुल्हन अपने पिता के पैरों पर जा गिरी। यहाँ भी दुल्हन का रोना जारी रहा। दुल्हन को दहाड़ मार रोते हुए देख उसके पिता भी रोने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।