गाय को बाइक पर बिठाया और पकड़ ली रफ्तार, नजारा देख सिर पकड़कर बैठ गए लोग

Viral Video Today: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं।

आंखें फटी रह जाती हैं, मगर फिर भी विश्वास करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने इंसान की जगह गाय को बाइक पर बिठा लिया और रफ्तार पकड़ ली। गाय को बिठाकर बाइक चलाने वाले शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।बाइक की अगली सीट पर गायवायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि एक फैमिली कार में कहीं घूमने जा रही है। मगर तभी एकाएक निगाह बाहर अजीब से नजारे पर पड़ी। ध्यान से देखा तो कार में बैठे सभी लोगों के होश उड़ गए। आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल एक शख्स बाइक पर पिछली सीट पर बैठा है। चौंक जाएंगे कि शख्स ने अगली सीट पर एक गाय को बैठाया है। गाय भी बड़े आराम से अगली सीट पर बैठी है, मानो खुद ही ड्राइव कर रही हो। देखकर चौंक जाएंगे कि गाय आगे बैठी है और शख्स खुद बाइक चला रहा हिला देने वाले फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स बाइक चलाने में बिल्कुल भी परेशान नहीं होता। वो ऐसे बाइक चलाता है कि मानो कोई छोटा बच्चा बैठा है। इधर गाय भी बिल्कुल भी परेशान नहीं करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आंखों पर भरोसा नहीं होता। एक यूजर ने लिखा कि ये गाय को बैठाकर बाइक क्यों चला रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ऐ प्रभु, ये क्या हुआ। वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।