दूल्हा-दुल्हन ने पहनाई वरमाला, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा निकल गई दुल्हन की चीख, लोग बोले- ये तो…

शादी-ब्याह में कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते और ये घटनाएं आपको याद रहती हैं। आपने अब तक सोशल मीडिया पर शादी के कई मजेदार वीडियोज देखे होंगे, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए होंगे।

ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह वीडियो शादी में वरमाला के दौरान का है। पहले तो दूल्हा-दुल्हन बड़े ही प्यार से और खुशी-खुशी एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं, लेकिन इसके बाद जो होता है उसे देख लोग हंसते-हंसते पागल हो गए हैं।

यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में शादी के कई फनी क्लिप्स एड किए गए हैं। लेकिन हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसकी शुरुआत 1.15 से होती है। वीडियो में आप देखेंगे कि जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और उनके हाथ में वरमाला है।

दोनों को वरमाला पहनाने को कहा जाता है। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और चुपचाप खड़े हो जाते हैं। लेकिन तभी वरमाला रस्म पूरी होने की खुशी में पटाखे छोड़े जाते हैं। पटाखे दुल्हन के एकदम नजदीक छोड़े जाते हैं, जिससे दुल्हन डर जाती है और लड़खड़ा कर गिरने लगती है।