Sona Chandi Ke Bhav: सोना सस्ता और चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Sona Chandi Ke Bhav: सोना सस्ता और चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Sona Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 24 नवंबर 2023 को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 62,120 रुपये का हो गया है। एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 76,200 रुपये में बिक रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।