यात्रीगण कृपया ध्यान दे!, रेलवे ने कोहरे के चलते 18 ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के बदले रुट, देखे सूची

Indian Railway: ठंड की दस्तक के साथ ही ट्रेनों के रद्द किए जाने का क्रम भी शुरू हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे ने रद की गई ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। लाखों रुपये खर्च कर ट्रेनों को एंटी फाग डिवाइस से लैस किया गया है ताकि कोहरे में ट्रेनों का सुगम संचालन हो, लेकिन यह दावे भी फेल हो गए हैं। दिसंबर से फरवरी तक 18 ट्रेनें रद कर दी गई है।

24 ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं। इसके अलावा चार ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि लाखों रुपये जो कोहरे में सुगम परिचालन के लिए विभिन्न तकनीकों के इस्तेमाल पर किए जा रहे हैं, उसका क्या लाभ?

दिसंबर में निरस्त की गई ट्रेनें

12873 हटिया -आनंद विहार, 12874 आनंद विहार-हटिया, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम, 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, 14006 आनंद विहार.-सीतामढ़ी, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार, 04056 आनंद विहार-बलिया, 04055 बलिया-आनंद विहार, 04044 (22408) निज़ामुद्दीन -अम्बिकापुर, 04043 (22407) अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल, 12209 कानपुर सेंट्रल- काठगोदाम, 12873 हटिया-आनंद विहार, 12874 आनंद विहार-हटिया, 22857 संत्रागाछी-आनंद विहार, 22858 आनंद विहार-संत्रागाछी, 22456 कालका-साईनगर शिरडी, 22455 साईनगर शिरडी-कालका।

ये ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त

भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के बीच एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद रहेगी। वापसी में प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च 2024 तक प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के बीच रद रहेगी।

इन ट्रेनों के घटाए गए फेरे

12988 अजमेर-सियालदह, 12987 सियालदह-अजमेर, 22406 आनंद विहार- भागलपुर, 22405 भागलपुर -आनंद विहार, 12505 कामाख्या -आनंद विहार, 12506 आनंद विहार-कामाख्या, 12226 दिल्ली-आजमगढ़, 12225 आजमगढ़ -दिल्ली, 12571 गोरखपुर-आनंद विहार, 12572 आनंद विहार-गोरखपुर, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार, 12596 आनंद विहार -गोरखपुर, 15025 मऊ -आनंद विहार, 15026 आनंद विहार, 15159 छपरा -दुर्ग, 15160 दुर्ग -छपरा, 15083 छपरा -फर्रुखाबाद, 15084 फर्रुखाबाद -छपरा, 15483 अलीपुर द्वार -दिल्ली, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार, 15705 कटिहार -दिल्ली, 15706 दिल्ली-कटिहार, 15073/15075 सिंगरौली/ शक्तिनगर-टनकपुर, 15074/ 15076 टनकपुर-सिंगरौली / शक्तिनगर के फेरे घटाए गए हैं।