ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच कोलकाता के ईस्टर्न गार्डन में खेला गया। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर थीं। क्योंकि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर थे।
लेकिन ये खास उपलब्धि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर हासिल की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक लगाया। उन्होंने 121 गेंदों पर 101* रन की नाबाद पारी खेली। विराट की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई।
विराट कोहली ने 49वां शतक लगाया
वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 121 गेंदों पर 101* रन की नाबाद पारी खेली। ये पारी उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके बल्ले से निकली। वहीं विराट 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया हैं। उन्होंने इस खास मौके पर फैन्स को खुश होने का मौका दिया, उनके शतक के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। सोशल मीडिया पर ख़ुशी का माहौल है।