23 नवंबर का राशिफ़ल: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, मिलेंगा ढेर सारा पैसा, जानिए अपना राशिफ़ल ?

23 नवंबर का राशिफ़ल: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, मिलेंगा ढेर सारा पैसा, जानिए अपना राशिफ़ल ?

मेष राशि – स्वास्थ्य थोड़ा माध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी नुकसान का समय चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करिए।

वृषभ राशि – आय की स्थिति में उठा-पटक बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा।

मिथुन राशि – व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया मत शुरू करिएगा। पुराने में स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे।

कर्क राशि – अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी।

सिंह राशि – चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहने वाली है।

कन्या राशि – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति खराब रहेगी। चरित्र पर आपकी उंगली उठ सकती है। मध्यम समय है।

तुला राशि- शत्रु का उपद्रव संभव है लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है।

वृश्चिक राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मन खिन्न रहेगा। बच्चों की सेहत खराब रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार माध्यम हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोई नया व्यापार शुरू मत करिएगा। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।

कुंभ राशि- गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। वहीं, निवेश करने से भी बचें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं।

मीन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।