18 नवंबर का राशिफ़ल: प्रेम-संतान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य मध्यम है, जानें अपने राशि का हाल

18 नवंबर का राशिफ़ल: प्रेम-संतान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य मध्यम है, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें।

वृषभ राशि : परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि : बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकता है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है।

कर्क राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। क्रोध पर काबू रखें।

सिंह राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में सुधार हो जाएगा। रुक-रुककर के काम चलने पड़ेंगे आपके। स्वास्थ्य मध्यम है।

कन्या राशि : भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत है। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा।

तुला राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृड़ होगी।

धनु राशि : जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश पर भी नियंत्रण रखिएगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है।

मकर राशि : सितारों की तरह चमकेंगे। सुकुमार बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है।

कुंभ राशि : मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ होगी। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा भी सता सकता है।

मीन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, यात्रा में लाभ, प्रेम-संतान बहुत अच्छा है।