बिजनेस डेस्क। घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर ( Gas Cylinder ) का इस्तेमाल किया जाता है। महंगाई बढ़ने के साथ-साथ सिलेंडर के दाम में भी वृद्धि हो रही है। सिलेंडर के दाम महंगे होने से पूरी रसोई पर असर पड़ता है। लेकिन हम आज आपको एक तरीका बताने वाले हैं जिस जुगाड़ से सस्ते में सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये Amazon Pay गैस सिलेंडर का बुक करते हैं तो आपको कई बैंकिंग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐप पर कम से कम 500 रुपए की पेमेंट करने पर आपको 50 रुपए तक की छूट मिल सकती है। डिस्काउंट को हासिल करने के लिए Bank of Baroda कार्ड होना चाहिए। वहीं अगर आप पेटीएम से भी गैस सिलेंडर ( Gas Cylinder ) बुक कराते हैं तो आपको 200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप अपनी एलपीजी आईडी डालकर चेक कर सकते हैं।
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको गैस सिलेंडर 2 से 30 नवंबर के बीच बुक करना होगा। ये ऑफर एक यूजर को महज एक बार ही मिलेगा। OneCard Credit Card से पेमेंट करने पर भी आपको ऐसा ही लाभ मिलने वाला है।
ऑनलाइन एलपीजी Gas Cylinder बुकिंग के फायदें
भुगतान में आपको कोई अतिरिक शुल्क नहीं लगती।
कहीं से भी और कभी भी बुकिंग की जा सकती है।
यह सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका होता है।
गैस एजेंसियों से संपर्क करने जैसा कोई झंझट नहीं होता।
सिलेंडर की डिलीवरी को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।