सिंगल चार्ज में चलेंगी 100km इलेक्ट्रिक स्कूटर, कम कीमत में मिलेंगा कई फ़ीचर्स, आइए जाने कीमत

आटो न्यूज़। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको एक ऐसे धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है।

इसके अलावा इस स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडर के सफर को और भी आरामदायक बनाते हैं। दरअसल, हम यहां जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम TVS iQube है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट्स- iQube स्टैंडर्ड और iQube S में पेश किया है। दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,55,603 रुपये और 1,62,296 रुपये है। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

सिंगल चार्ज पर चलेगी 100 किमी

कंपनी का दावा है कि ये दोनों TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं। साथ ही इसकी स्पीड भी युवाओं को आकर्षित कर सकती है। क्योंकि, इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।

टीवीएस आईक्यूब

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 कलर ऑप्शन में आता है। TVS iQube अपनी मोटर से 3000 वॉट पावर जेनरेट करता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी TVS iQube के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक देती है। इसका मतलब है कि स्कूटर चलाते समय सवार इन ब्रेक की मदद से दुर्घटना से आसानी से बच सकता है। इसके पहिए 12 इंच के हैं। iQube का वजन 118 किलोग्राम बताया जा रहा है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या कमियां हैं?

टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ कमियां भी हैं, जो ग्राहकों को नाखुश कर सकती हैं। जैसे iQube में आपको टच स्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा नहीं मिलती है। इसका मतलब है कि सवारियाँ Google मानचित्र का उपयोग नहीं कर सकतीं। इसी तरह सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, आर्टिफिशियल साउंड, हिल असिस्ट जैसी कई अन्य सुविधाएं भी आपको इस स्कूटर में नहीं मिलती हैं।