Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं में क्लेश, बहसबाजी का Video वायरल; लोगों ने किए कमेंट्स

Delhi Metro Viral आए दिन दिल्ली मेट्रो में के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में कपल के बीच रोमांस, किसिंग, हस्तमैथुन, मारपीट से लेकर डांस तक के वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं।

इसी बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में दो महिला पैसेंजर लड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आपस में बहस करते दिख रही हैं। दरअसल दिल्ली मेट्रो में दो महिलाएं सीट को लेकर बहस करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें दोनों के बीच दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बहस छिड़ गई। इस दौरान दोनों महिलाएं आपस में इंग्लिश में बहस कर रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पूरी बहस का किसी अन्य यात्री ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की काले कुर्ते में है तो वहीं दूसरी लड़की पिंक ड्रेस पहनी है। काले कुर्ते वाली लड़की मेट्रो में लगे पोल के पास खड़ी है। वहीं, दूसरी लड़की सीट पर बैठी है। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस बाजी होती है। जिसे सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

सीट को लेकर शुरू हुई इस लड़ाई में लड़की कहती है कि अगर आपको बात करने की सेंस नहीं है तो बात मत कीजिए। इस पर पलटवार करते हुए काले कुर्ती में जो लड़की है वह कहती हैं कि व हेल्लो तुम जैसी से बात करने का मन भी नहीं है मेरा। इस पर पहली लड़की जवाब देती है कि तुम जैसों का क्या मतलब होता है। इस पर दोनों के बीच काफी बहस बाजी होती है। मेट्रो में सवार बाकी यात्री दोनों को बस देखे ही जा रहे थे।

वीडियो होने पर एक यूजर ने लिखा, ‘जो पहले बैठ गया सीट उसकी, सिम्पल। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब में ट्रेवल करती हूं तो कोई क्लेश नहीं होता। इसपर अन्य यूजर लिखते हैं, ‘दिल्ली मेट्रो में स्वागत है… आज लड़ाई महिलाओं के कोच में हो रही है। धन्यावाद।’ वहीं, एक एनी यूजर ने इन महिलाओं का मजार उड़ाते हुए लिखा, ‘रात में थोड़ी इंग्लिश खा ली थी।’