सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ के वीडियो भी वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो खतरनाक जानवरों के भी होते हैं।
मगरमच्छ भी बहुत खतरनाक जानवर है। पानी में तो ये और भी ज्यादा ताकतवर होते हैं। अगर ये अपने जबड़े में किसी को जकड़ लें तो छुड़ाना नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन कई लोग इतने जांबाज होते हैं कि वे इन खतरनाक जानवरों से भी नहीं डरते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लड़की ने लगा दी मगरमच्छों के बीच छलांग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब में बहुत से मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। कुछ मगरमच्छ पानी के किनारे नजर आ रहे हैं। तभी एक लड़की दौड़ती हुई आती है। लड़की को दौड़ता देख मगरमच्छ पानी के अंदर जाने लगते हैं। तभी लड़की भी उन मगरमच्छों के बीच पानी में छलांग लगा देती है।
रस्सी से पकड़ लाई ‘दैत्य’ को
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के आस-पास और भी कई मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। लड़की उनमें से एक मगरमच्छ को पकड़ती है और उसकी गर्दन पर रस्सी बांधने लगती है। वह उस रस्सी को उस ‘दैत्य’ की गर्दन पर बांधती है और उस खतरनाक मगरमच्छ को खींचकर पानी के बाहर ले आती है।
इस वजह से पकड़ा मगरमच्छ को
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ टेक्सट भी लिखा नजर आ रहा है। उसके अनुसार, वह बहादुर लड़की मेडिकल टीम की मेंबर है। टेक्सट के अनुसार टीम उन मगरमच्छ को नापने और दवा देने के लिए बाहर लेकर आई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उस लड़की की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।