केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ा दिया महंगाई भत्ता, खुशी से नाचने लगे कर्मचारी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ा दिया महंगाई भत्ता, खुशी से नाचने लगे कर्मचारी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार कर्मचारियों की खुशखबरी देने वाली है। आमतौर पर महंगाई भत्ता अक्टूबर में दशहरे से पहले बढ़ाया जाता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि महंगाई भत्ते में इजाफा दशहरे से पहले हो जाएगा।

लेकिन, सूत्रों की मानें तो इस बार दशहरे के ठीक बाद महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपना महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जबकि पहले 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। सरकार जब भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करे लेकिन इसे 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। यानी अगर सरकार अक्टूबर में डीए बढ़ने का ऐलान करती है तो तीन महीने का डीए एरियर अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है।

अक्टूबर में मिलेगा डीए एरियर

ये बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से मिलेगा। यानी, अगर आपकी सेलरी में 600 मंथली की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर यानी जुलाई से सितंबर तक का रूका हुआ डीए भी मिलेगा। यानी सैलरी में अक्टूबर का डीए भी मिला दें तो 2,400 रुपये अक्टूबर की सेलरी में आएंगे। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए का फायदा मिल सकता है। साथ ही सरकार दिवाली बोनस भी देगी।

यह राज्य बढ़ा चुके हैं महंगाई भत्ता

डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है – जनवरी और जुलाई। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।

मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। अभी मोजूदा महंगाई दर को देखते हुए, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हाल ही में मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।