Bhojpuri : भोजपुरी फिल्म और गाने आए दिन लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं और उन्हें अपना दीवाना बना देते हैं। हर कोई उनके गानों को देखना और सुनना पसंद करता है। भोजपुरी गानों का फ्लेवर लोगों को काफी रास आता है क्योंकि इन गानों में लोगों को एक अलग तरह का अंदाज एक अलग तरह का रोमांस देखने को मिलता है जो उन्हें कहीं भी नहीं मिलता है।
इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) और भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रानी चटर्जी का एक गाना वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाती है। इन दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने धमाल मचा कर रख दिया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों की साँसे रोक दे रही है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) और रानी चटर्जी के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है मौका के लाभ ला पजामे दामला Mauka Ke Laabh La Pazaa Mein Daab La।
यह गाना खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म जानम से लिया गया है। इस गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 20 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। इतना ही नहीं ये गाना खूब वायरल हो रहा है लोग इसको देखना काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने इस गाने को लेकर कमेंट की झड़ी लगा दी है।
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करे तो इसमें खेसारी लाल यादव के साथ साथ रानी चटर्जी, विराज भट्ट और पूनम पांडे भी नजर आए थे। खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के सीवान में हुआ। खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है। इसके बाद कई हिट एल्बम देने के बाद खेसारी ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और यहां भी वह छा गए।
आपको बता दें की खेसारी सात भाई हैं। खेसारी लाल यादव फौज में भी नौकरी कर चुके हैं। लेकिन वह शुरू से मनोरंजन इंडस्ट्री में आना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फौज की नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। खेसारी लाल यादव ने ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘लिट्टी चोखा’, ‘नागिन’, ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।