Low BP Remedies: गलत खानापन और अंसतुलित जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारी हो जाती है।
इन्हीं में से एक लो ब्लड प्रेशर की समस्या हैं। आमतौर पर, शरीर का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी (mmHg) होना चाहिए। लेकिन जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से भी कम हो जाए, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। बीपी लो होने पर चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, सिरदर्द, उल्टी-मतली, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
अगर सही समय पर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित न किया जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हृदय से जुड़े रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। अगर आपका बीपी भी अचानक से लो हो जाता है, तो आप इन आयुर्वेदिक उपायों अपना सकते हैं।
सेंधा नमक
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सेंधा नमक बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आप बीपी अचानक से लो हो जाता है, तो आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच सेंधा नमक को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
तुलसी के पत्ते
लो बीपी की समस्या होने पर आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बीपी को रेगुलेट करने में मददगार होते हैं। बीपी लो होने पर आप 4 से 5 तुलसी के पत्ते चबाएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
अश्वगंधा
आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लो बीपी की समस्या में अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। आप इसे दिन में एक से दो बार ले सकते हैं।
काली मिर्च
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निपटने के लिए आप काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। यह लो बीपी को ठीक करने के साथ ही हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। अगर आप ब्लड प्रेशर अचानक से लो हो जाता है, तो गुनगुने पानी में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे दिन में केवल 2 ग्राम ही लें।
मुनक्का
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में मुनक्का का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए रात में 4-5 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका करें। आप चाहें तो इस पानी को पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको काफी लाभ मिलेगा।
लो बीपी की समस्या होने पर आप इन आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।