मेष राशि – स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम गति से चल रहा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि – जीवनसाथी के साथ आनंद के साथ जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि – घरेलू सुखा बाधित होगा। घर में कलह-कारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि – व्यापारिक उत्थान में लगा हुआ है। अपनों का साथ है, लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है, जो व्यापारिक नुकसान कर सकता है। तो थोड़ा ध्यान देकर ही आगे बढ़िएगा। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं।
कन्या राशि – अपनों का साथ होगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और पूंजी का निवेश ना करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप को नियमित जांच के हवाले रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि – सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में दिक्कत रहेंगी। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि – आय के नए मार्ग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम से उत्तम की ओर।
कुंभ राशि – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, लेकिन पूर्णतया भाग्य पर भरोसा मत करिएगा। यात्रा में अति से बचिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
मीन राशि – स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।